जमशेदपुर, मई 14 -- टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने सोनारी स्थित बिंदल मॉल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सों की समर्पण भावना, संवेदनशीलता तथा मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करना था। इस वर्ष की थीम थी-हमारी नर्सें, हमारा भविष्य-सशक्त नर्सें स्वस्थ भविष्य की नींव हैं।कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा घोषणा के साथ हुई, जिसके बाद आकर्षक उद्घाटन नृत्य प्रस्तुति ने पूरे वातावरण में उत्साह भर दिया। स्वागत संबोधन नर्सिंग हेड अनंतवर्षेणी द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जागरूकता रैलीकार्यक्रम का उद्देश्य थीम की प्रस्तुति में यह बताया गया कि सशक्तिकरण, शिक्षा, नेतृत्व और संवेदनशील देखभाल के माध्यम से नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं के भवि...