जमशेदपुर, मई 10 -- टाटा स्टील नीदरलैंड यूरोपीय साझेदारों के साथ मिलकर कारों और वाशिंग मशीनों में इस्तेमाल होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले स्टील को पूरी तरह रिसाइकल करने पर शोध कर रहा है। यह यूरोपीय परियोजना चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। परियोजना का लक्ष्य स्क्रैप से उच्च गुणवत्ता वाला रिसाइकल स्टील विकसित करना और स्टील उत्पादन में सीओ₂ उत्सर्जन को कम करना है। टाटा स्टील नीदरलैंड के धातुकर्मी डॉ. राधाकांत राणा इस परियोजना में शोधकर्ता के रूप में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से प्राप्त ज्ञान यूरोपीय चक्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और हरित स्टील उत्पादन में स्क्रैप के अधिक उपयोग की दिशा में मदद करेगा। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील में संगठनात्मक बदलाव, हेड संतोष मौर्य यूके गए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.