जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जमशेदपुर । टाटा स्टील द्वारा बिजली दर में वृद्धि का दिए गए प्रस्ताव पर मंगलवार को जनसुनवाई हुई। जिसमें कई लोगों ने दर में वृद्धि का विरोध जताया तो कई लोगों ने समर्थन भी किया। कई लोगों ने यह भी बताया कि महीनों से पैसा लिया गया है लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं मिला है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि सभी शिकायतों का जवाब टाटा स्टील के सीनियर जनरल मैनेजर ने दिया और बताया कि दर में वृद्धि नियम अनुकूल किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...