टाटा स्टील झारखंड में 10 हजार करोड़ करेगी निवेश : चैतन्य भानु
जमशेदपुर, अगस्त 17 -- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को टाटा स्टील ने वर्क्स जनरल ऑफिस के पास भव्य समारोह आयोजित किया। कंपनी के उपाध्यक्ष (ऑपरेशंस) चैतन्य भानु ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट कहा कि टाटा स्टील का जमशेदपुर प्लांट आने वाले दिनों में सिर्फ स्टील उत्पादन का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक से संचालित एक आधुनिक प्लांट के रूप में नजर आएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं पर करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इस निवेश का मुख्य फोकस उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ ग्रीन स्टील, सुरक्षा व्यवस्था और डिजिटल तकनीक पर है। कंपनी का लक्ष्य भारतीय परिचालन की वर्तमान क्षमता 27.35 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) को बढ़ाकर 40 एमटीपीए कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.