धनबाद, मार्च 6 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187 वीं जयंती पर मंगलवार को जामाडोबा स्थित जेनरल मैनेजर ऑफिस में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विकास कुमार, चीफ (सिजुआ ग्रुप) ने टाटा समूह के संस्थापक को टाटा स्टील झरिया डिवीजन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।जामाडोबा एवं सिजुआ ग्रुप ऑफिस में भी संस्थापक को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्थापक को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित प्रमुख लोगों में अमन (हेड, इंजीनियरिंग सर्विसेज), श्वेता मिश्रा (हेड, एडमिनिस्ट्रेशन), आलोक सिंह (हेड, प्लानिंग), अंशुल कुमार मिश्रा (ईए टू जीएम, कोल) सहित झरिया डिवीजन के अन्य कर्मचारी शामिल थे। टाटा ग्रुप और टाटा स्टील हर साल जमशेदजी टाटा की जयंती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.