धनबाद, मार्च 12 -- टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर महिला कर्मचारियों के योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में पूरे डिवीजन से महिलाओं को रचनात्मकता, पहचान और उत्सव की भावना के साथ जोड़ा गया। मुख्य अतिथि सुनीता रजौरिया ने इस वर्ष के पाने के लिए दो विषय पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को इस सिद्धांत और एक समावेशी कार्यस्थल संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भागीदारी और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। कविता लेखन प्रतियोगिता ने कर्मचारियों को महिला सशक्तिकरण, शक्ति और नेतृत्व से संबंधित विषयों पर अपने विचारों और रचनात्मकता को व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में रैंप वॉक में बेह...