धनबाद, अप्रैल 23 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। पृथ्वी दिवस पर बुधवार को टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने पर्यावरणीय सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए जामाडोबा और भेलाटांड में विशेष अभियान चलाया। सर दोराबजी टाटा पार्क और ट्रायएंगुलर पार्क में अधिकारियों ने सामूहिक रूप से अमरूद, आम, चीकू और सिजीगियम जैसे फलदार पौधे लगाए।इस दौरान पक्षियों के लिए जलपात्र भी रखे गए। साथ ही, जामाडोबा के छठ घाट कालीमेला में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें 20 अधिकारियों और 48 छात्रों ने श्रमदान किया। आवर पावर, आवर प्लेनेट थीम पर आधारित इस कार्यक्रम के माध्यम से टाटा स्टील ने जैव विविधता और सामुदायिक स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने मनाया पृथ्वी दिवस यह भी पढ़ें- बीआईटी मेसरा में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.