आदित्यपुर, जून 27 -- गम्हरिया।  टाटा स्टील फाउंडेशन, गम्हरिया की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में108 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में टाटा स्टील के कर्मचारियों, कंपनी के स्वयंसेवकों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान एकमात्र महिला रक्तदाता के रूप में खुशबू शामिल हुईं।  रक्तदाताओं ने रक्तदान को समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। जमशेदपुर ब्लड बैंक की विशेषज्ञ टीम ने सभी स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया। शिविर के सफल आयोजन में टीएसएफ के मुकेश कुमार, अजीत, भूदेव नायक, सुमित कुंवर, श्याम नारायण, बबली टुडू सहित कॉरपोरेट कम्युनिकेशन टीम का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- रक्तदान महादान में जेएसएलपीएस परिवार की भागीदारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...