टाटा स्टील को मिला रिस्क मैनेजमेंट अवॉर्ड
जमशेदपुर, अगस्त 20 -- टाटा स्टील को सीएनबीसी-टीवी18 इंडिया रिस्क मैनेजमेंट अवॉर्ड्स सीजन-12 में मास्टर्स ऑफ रिस्क-मेटल्स एंड माइनिंग श्रेणी का विजेता चुना गया है। इस्पात उत्पादन के साथ-साथ संभावित खतरों और जोखिमों की पहले से पहचान कर उनसे निपटने में शानदार प्रदर्शन के लिए कंपनी को यह सम्मान दिया गया है। यह अवॉर्ड कंपनी की जोखिम प्रबंधन व्यवस्था, नवाचार और बेहतर प्रबंधन क्षमता को मान्यता देता है। टाटा स्टील के अनुसार, यह सम्मान उत्कृष्टता, नवाचार और जोखिम प्रबंधन में नेतृत्व को देखते हुए प्रदान किया गया है। कंपनी लंबे समय से कारोबार में आने वाले विभिन्न जोखिमों की पहचान, आकलन और समय रहते निपटने के लिए व्यवस्थित प्रक्रिया पर काम कर रही है। इंडिया रिस्क मैनेजमेंट अवॉर्ड्स सीएनबीसी-टीवी18 द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित कारोबारी सम्मान है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.