जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- टाटा स्टील के संवेदक एसएनएस इंडस्ट्री की ओर से लगभग 35 मजदूरों को बिना पूर्व सूचना छंटनी करने और उन्हें मुआवजा नहीं देने के विरोध में शुक्रवार को जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के आज बैनर तले मजदूरों ने डीएलसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व संगठन के नेता राजीव पांडेय ने किया। इस दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारों की बहाली की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसएनएस इंडस्ट्री द्वारा श्रम कानूनों की अनदेखी करते हुए छंटनी की गई है, जो अवैध और अन्यायपूर्ण है। साथ ही प्रभावित मजदूरों को किसी प्रकार का मुआवजा या वैकल्पिक रोजगार भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह भी पढ़ें- संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच ने निकाली एकजुटता रैली नेतृत्व कर रहे राजीव पांडेय ने कहा कि जल्द मजदूरों को न्याय नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.