टाटा स्टील के लाइम प्लांट का कर्मचारी बर्खास्त
जमशेदपुर, अगस्त 19 -- टाटा स्टील के लाइम प्लांट के कर्मचारी सुमीत साहा को प्रबंधन ने सोमवार को बर्खास्तगी का फरमान थमा दिया। उल्लेखनीय है कि लाइम प्लांट से ही टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आते हैं। सुमीत पर एक ठेकाकर्मी के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगाया गया है। ठेकाकर्मी के आरोप पर जांच कमेटी बैठाई गई। जांच में सुमीत साहा को दोषी पाया गया। सोमवार को उसे बर्खास्तगी का पत्र थमा दिया गया। बताया जा रहा है कि लड़के के साथ अश्लील हरकत के आरोप में बर्खास्त होने की यह पहली घटना है। शिकायतकर्ता ठेका मजदूर को समय से पहले भागने के कारण सुमीत द्वारा डांटने की बात कही जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.