टाटा स्टील के तिमाही नतीजे अब 7 नवंबर को होंगे घोषित
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील लिमिटेड के वित्तीय परिणामों की घोषणा की तारीख में बदलाव किया गया है। कंपनी के निदेशक मंडल की 27 अक्तूबर को होने वाली बैठक अब सात नवंबर को होगी। कंपनी ने अपरिहार्य कारणवश बैठक स्थगित करने की जानकारी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को दी है।कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, निदेशक मंडल की बैठक में 30 सितंबर को समाप्त तिमाही और छमाही के वित्तीय परिणामों पर विचार किया जाएगा। इसमें कंपनी के स्टैंडअलोन आधार पर लेखा परीक्षित और समेकित आधार पर अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों को भी रखा जाएगा। इससे पहले कंपनी ने 16 अक्तूबर को जारी सूचना में निदेशक मंडल की बैठक 27 अक्तूबर को आयोजित करने की जानकारी दी थी। ट्रेडिंग विंडो भी बंद रहेगीकंपनी के इनसाइडर ट्रेडिंग रोकथाम संबंधी नियमों के तहत टाटा स्टील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.