जमशेदपुर, मार्च 20 -- टाटा स्टील के एसएनएस ठेकाकर्मी सत्यनारायण निषाद मंगलवार रात करीब पौने दस बजे ड्यूटी से घर लौटते समय एनएमएल गेट के पास बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को परिजनों ने मुआवजे की मांग पर जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के बैनर तले एनएमएल गेट के पास प्रदर्शन किया। इसमें महासंघ के महासचिव राजीव पांडेय भी शामिल हुए। दोपहर करीब डेढ़ बजे से शुरू हुई चार चरणों की मैराथन वार्ता रात सात बजे तक चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। प्रबंधन ने पीएफ समेत कुल 10 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई, जबकि परिजन 20 लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे।परिजनों का कहना है कि कंपनी मुआवजा एक्ट के तहत राशि दे, वहीं प्रबंधन का पक्ष है कि यह स्वाभाविक मौत है। वार्ता टूटने के बाद परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.