टाटा स्टील के चीफ प्रखर अग्रवाल कलर्स लिमिटेड भेजे गए
जमशेदपुर, मई 12 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील के चीफ सर्विसेस एंड सॉल्यूशंस (नेस्ट-इन बिजनेस) और आईएल-2 ग्रेड के अधिकारी प्रखर अग्रवाल को टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व नाम टाटा स्टील ब्लूस्कोप) में तीन वर्ष की अवधि के लिए उनके समकक्ष पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। वे टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड में विपणन एवं बिक्री परिवर्तन परियोजना का नेतृत्व करेंगे। प्रतिनियुक्ति अवधि के दौरान टाटा स्टील में प्रशासनिक कार्यों के लिए वे उपाध्यक्ष विपणन एवं बिक्री को रिपोर्ट करेंगे तथा पुणे से कार्य करेंगे। प्रखर अग्रवाल को रिपोर्ट करने वाले अधिकारी मुख्य विपणन एवं बिक्री को रिपोर्ट करेंगे। इस संबंध में सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर 15 मई से प्रभावी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.