जमशेदपुर, मार्च 19 -- टाटा स्टील ने अपने अधिकारियों के लिए निजी कार से यात्रा करने पर लगी रोक को हटा ली है। इस संबंध में मंगलवार को कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर आत्रेई सान्याल के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया। 11 दिसंबर 2024 को लागत प्रतिस्पर्धा को लेकर प्रशासनिक उपाय के लिए टाटा स्टील लिमिटेड के सभी स्थानों पर अधिकारियों के लिए कंपनी के काम (सीबी) पर कार इस्तेमाल करने का प्रावधान निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अब इसे फिर से चालू कर दिया गया है। तत्काल प्रभाव से घरेलू यात्रा नीति के अनुसार, सभी अधिकारियों के लिए कंपनी के काम से जुड़ी यात्रा के अनुरोध (टीआर) पर अपनी कार का इस्तेमाल करने का प्रावधान फिर से शुरू किया जा रहा है। यह सर्कुलर घरेलू यात्रा नीति के संबंध में कार के इस्तेमाल से जुड़े किसी भी अन्य सर्कुलर/अनुमोदन का स्थान ले लेगा। अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.