आदित्यपुर, दिसम्बर 27 -- गम्हरिया, संवाददाता। टाटा स्टील गम्हरिया की ड्यूटी बस पर शुक्रवार को असामाजिक तत्वों के एक समूह ने हमला कर तोड़फोड़ की। इस घटना में चालक और खलासी घायल हो गये। बस (जेएचयू-05 डीवाई-6962) ए शिफ्ट के कर्मचारियों को छोड़ने जा रही थी। घटना गम्हरिया स्टेशन के समीप की है। बताया जाता है कि यह बस टाटा स्टील गम्हरिया से स्टेशन तक निर्धारित रूट पर गम्हरिया बस्ती होते रोजाना ए, बी और सी शिफ्ट के कर्मचारियों को लेकर आती-जाती है। दोपहर 2.50 बजे बस स्टेशन के पास पहुंची थी कि घात लगाए उपद्रवियों ने रॉड से हमला कर दिया। वातानुकूलित बस के सभी शीशे रॉड से मारकर चकनाचूर कर दिए गए। हमले में बस चालक कृष्ण कुमार और खलासी छोटेलाल नायक घायल हो गये। कर्मचारियों को बस से उतारने का प्रयास : घटना के समय बस में टाटा स्टील गम्हरिया के चार-पांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.