जमशेदपुर, मई 14 -- टाटा स्टील जोड़ा ईस्ट और वेस्ट बोकारो खदानों की कमान अब महिलाओं को सौंपने का फैसला कर चुकी है। प्रबंधन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह जानकारी कंपनी के रॉ मटेरियल के वीपी संदीप कुमार ने मंगलवार को पीएन बोस की 171वीं जयंती समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील अब केवल स्टील उत्पादन करने वाली कंपनी नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी आधारित स्मार्ट माइनिंग मॉडल की ओर तेजी से बढ़ रही है। कंपनी कम ग्रेड के आयरन ओर से भी उच्च गुणवत्ता वाला स्टील तैयार कर रही है। नोआमुंडी खदान में महिलाओं द्वारा पूरी आठ घंटे की एक शिफ्ट का संचालन हो रहा है। इसमें अधिकारी, सुपरवाइजर से लेकर हेवी मशीनरी चलाने वाली वर्कर और डंपर ऑपरेटर तक सभी महिलाएं हैं। इस सफल ट्रायल के बाद अब जोड़ा ईस्ट और वेस्ट बोकारो खदानों में भी महिला...