जमशेदपुर, मार्च 15 -- टाटा स्टील की ओडिशा स्थित खदानों ने शनिवार को भुवनेश्वर क्षेत्र-1 और 2 के खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में भुवनेश्वर में आयोजित 43वें वार्षिक धात्विक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह 2025 में कुल 23 पुरस्कार जीते। ए-1 समग्र प्रदर्शन श्रेणी में कटामती लौह खदान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खोंडबोंध लौह खदान ने इसी श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कटामती लौह खदान ने सामान्य कार्य एवं प्रशिक्षण श्रेणियों में प्रथम स्थान और यांत्रिक रखरखाव एवं विद्युत रखरखाव श्रेणियों में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, खोंडबोंध लौह खदान ने यांत्रिक रखरखाव एवं विद्युत रखरखाव में प्रथम स्थान और नवोन्मेषी डिजिटलीकरण श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में जोड़ा पूर्व लौह खदान ने नवोन्मेषी डिजिटलीकरण एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.