जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिवीजन ने समर कैंप 2026 की घोषणा की है। यह कैंप 11 से 31 मई तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा। कंपनी का उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से सीखने, निखरने और आगे बढ़ने का अवसर देना है। पिछले वर्ष 2995 प्रतिभागियों की सफलता के बाद इस बार 3500 से अधिक बच्चों के शामिल होने की उम्मीद है। कैंप में समावेशिता पर भी जोर रहेगा, जिसमें विशेष जरूरत वाले 40 बच्चे और मस्ती की पाठशाला के लगभग 60 बच्चे भाग लेंगे। कैंप में एथलेटिक्स, फुटबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, योग, जुम्बा, कराटे, शतरंज, बास्केटबॉल समेत 19 खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए रोल बॉल और सभी आयु वर्ग के लिए पिकल बॉल जैसे नए खेल भी शामिल किए गए हैं। प्रतिभागियों के लिए पोषण विशेषज्ञ के सत्र और अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.