टाटा स्टील कलर्स एम्प्लॉई का वेतन समझौता संपन्न, सीटीसी में अधिकतम बढ़ोत्तरी 21,200 रुपये
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील कलर्स एम्प्लॉई यूनियन और प्रबंधन के बीच कर्मचारियों के वेज/ग्रेड रिवीजन को लेकर सोमवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौता संपन्न हुआ। उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार की मौजूदगी में हुए इस समझौते के तहत कर्मचारियों की सीटीसी में सात वर्षों के लिए न्यूनतम 18,805 रुपये, औसतन 19,000 रुपये और अधिकतम 21,200 रुपये की बढ़ोतरी होगी।समझौते के अनुसार नाइट शिफ्ट अलाउंस 60 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये किया गया है। टर्म इंश्योरेंस की राशि 25 लाख रुपये होगी, जबकि हेल्थ इंश्योरेंस 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर गंभीर मामलों में 7.5 लाख रुपये तक किया जा सकेगा। इंक्रीमेंट वैल्यू भी बढ़ाई गई है तथा 100 प्रतिशत वीडीए को मूल वेतन में मर्ज किया गया है।यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और कार्यकारी अध्यक्ष विजय खान ने इसे कर्मचारियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.