नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बोनस का इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुए। समझौते के तहत कंपनी के कर्मचारियों के बीच कुल 315 करोड़ रुपये बोनस के रूप में बांटे जाएंगे। अधिकतम 4,52,512 रुपये और न्यूनतम 39,016 रुपये बोनस मिलेगा। कंपनी के प्रमुख लोकेशन को मिलाकर 25,603 कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे। बोनस की राशि 11 सितंबर को कर्मचारियों के खाते में भेजी जाएगी। यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू के अनुसार, कोविड के बाद यह दूसरा सबसे बेहतर बोनस समझौता है। हालांकि, उनके मुताबिक टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने इसे कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी बोनस राशि बताया है।फॉर्मूले से 304.58 करोड़ बन रहे थे, फिर 315 करोड़ कैसे हुए...