टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर डेढ़ घंटे हुई वार्ता
जमशेदपुर, जून 1 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेतन रिवीजन समझौते को लेकर शनिवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता हुई। सुबह 10 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब डेढ़ बजे तक चली। वार्ता में डीए, एमजीवी समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों पक्षों के बीच कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका। वार्ता सोमवार को फिर होगी। बैठक में प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ जुबिन पालिया, राहुल दुबे सहित अन्य अधिकारी और यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह तथा महासचिव सतीश कुमार सिंह शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.