जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- टाटा स्टील जमशेदपुर के एलडी-1 कास्टर टीम ने 79 हिट्स कास्टिंग का नया रिकॉर्ड कायम किया है। जमशेदपुर के टाटा स्टील एलडी-1 के कास्टर सेक्शन ने चार सितंबर को 79 हिट्स कास्ट करके अपने पिछले 2022 के रिकॉर्ड 77 हिट्स के रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस विशेष उपलब्धि के प्राप्त करने में कास्टर सेक्शन के तीनों ही कास्टर 1, 2, 3 ऑपरेशन के सभी फोरमैन व सहायक फोरमैन, टेक्नीशियंस के साथ अन्य सेक्शन पीएसएम, एसएमएलपी, इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल मेंटेनेंस, क्रेन ऑपरेशन, शिपिंग, रिफ्रेक्टरी का बहुमूल्य योगदान रहा। एलडी-1 के चीफ रंजय कुमार सिंह, कास्टर सेक्शन के हेड राजीव रंजन, सीनियर एरिया मैनेजर सतीश कुमार तिवारी, एरिया मैनेजर दिव्या सत्यम एवं एनवाई नास्कर और अन्य अधिकारियों ने शिफ्ट कमांडर को बधाई दी और उनका मनोबल ...