जमशेदपुर, फरवरी 14 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें मुकाबले में टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव का दबदबा देखने को मिला। शनिवार को खेले गए इस मैच में टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव ने मीडिया इलेवन को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी धाक जमाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मीडिया इलेवन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट खोकर केवल 91 रन ही बना सकी। अभिषेक ने 16 गेंदों में 20 रन और ओमकार ने 14 गेंदों में 17 रनों का योगदान दिया, लेकिन टाटा स्टील की सधी हुई गेंदबाजी के आगे कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव के गेंदबाजों ने मैच पर शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी। लक्ष्मण कुमार ने अपनी घातक गेंदबाजी से मीडिया इलेवन की कमर तोड़ दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.