जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- टाटा स्टील के वेज रिवीजन के बाद उत्पन्न असंतोष को दूर करने के लिए आखिरकार टाटा वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन को मना लिया है। प्रबंधन ने वेतन की विसंगति दूर करने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में प्रबंधन के चार और यूनियन के टॉप थ्री शामिल हैं। समिति में कंपनी के सीएचआरओ इंडिया मैन्युफैक्चरिंग जुबिन पालिया, चीफ यशवंत कुमार पांडेय, चीफ आइआर, लीगल और सीडब्ल्यूएम राहुल दुबे और हेड एचआरएम ईआर एंड टीएम (मैन्यूफैक्चरिंग) उत्कर्ष भारद्वाज जबकि यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह और महासचिव सतीश कुमार सिंह शामिल हैं। समिति 31 अगस्त तक जो भी लिखित आवेदन जमा हुए हैं, उन पर सुनवाई करेगी। बताया जाता है कि ऐसे आवेदनों की संख्या करीब चार हजार है। सोमवार को इस समिति की पहली बैठक होने ...