टाटा स्टील : वेज रिवीजन समझौते से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को होगा नुकसान
जमशेदपुर, जून 27 -- टाटा स्टील में बुधवार को हुए वेज रिवीजन समझौते से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को झटका लगा है। करीब 700 कर्मचारी सेवानिवृत्त और अर्ली सेपरेशन स्कीम (ईएसएस) का लाभ लेकर सेवानिवृत्त हुए हैं। समझौते के अनुसार 31 दिसंबर 2024 से 1 अप्रैल 2026 के बीच सेवानिवृत्त होने वाले या मेडिकल आधार पर ईएसएस लेने वाले कर्मचारियों को पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ नहीं मिलेगा। इससे प्रत्येक प्रभावित कर्मचारी को औसतन 80 से 90 हजार रुपये तक का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। समझौते के इस प्रावधान को लेकर कर्मचारियों के बीच असंतोष बढ़ रहा है। विशेषकर न्यू सीरीज (एनएस) ग्रेड के कर्मचारियों और कमेटी मेंबरों का एक वर्ग इसे हाल के वर्षों का सबसे कमजोर समझौता बता रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जिस अवधि के लिए वेतन समझौता लागू किया गया है, उस दौरान सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.