टाटा स्टील : वेज रिवीजन समझौते में 600 कर्मचारी पुत्रों की बहाली का खुल सकता है रास्ता
जमशेदपुर, जून 22 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के निबंधित आश्रितों की बहाली का रास्ता इस ग्रेड रिवीजन समझौते में खुल सकता है। पिछले वेज रिवीजन समझौते की तरह इस बार भी प्रबंधन लगभग छह सौ निबंधित कर्मचारी पुत्रों की नियुक्ति पर मुहर लगा सकता है। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को वर्तमान एलाउंस के साथ नए एलाउंस मिलने की भी उम्मीद है। इस मुद्दे पर शनिवार को हुई ग्रेड रिवीजन वार्ता के दौरान प्रबंधन व यूनियन के बीच चर्चा हुई है। प्रबंधन ने 22-26 जून के बीच ग्रेड रिवीजन समझौते का लक्ष्य रखा है। इस समय सीमा के अंदर समझौता फाइनल करने के लिए शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद 45वें दौर की वार्ता हुई। इसमें एक बार मिनिमम गारंटीड बेनिफिट (एमजीबी) पर चर्चा हुई। प्रबंधन ने पुराने ग्रेड के कर्मचारियों के लिए 10 प्रतिशत और नए ग्रेड के कर्मचारियों के लिए 12 प्रतिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.