जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील के कर्मचारियों को मजदूर दिवस पर तक वेज रिवीजन समझौते का तोहफा मिल सकता है। इस बार वेज रिवीजन समझौता में नए भत्तों की घोषणा तय है। यह भत्ता कर्मचारियों के ओवरऑल परफॉर्मेंस से जुड़ा हुआ हो सकता है। बुधवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच करीब साढ़े चार घंटे की मैराथन वार्ता हुई है। यह वार्ता शाम चार बजे से रात करीब साढ़े आठ बजे तक चली। वार्ता में प्रबंधन ने एमजीबी के साथ समझौते की अवधि को लेकर प्रस्ताव दिया है। गुरुवार को फिर वार्ता होगी। वार्ता में सीएचआरओ जुबिन पालिया, राहुल दुबे आदि तथा यूनियन से अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह और महासचिव सतीश कुमार सिंह शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...