जमशेदपुर, फरवरी 26 -- टाटा स्टील ने अपने स्थायी ब्लू-कॉलर कर्मचारियों के लिए इवनिंग डिप्लोमा कोर्स में आवेदन आमंत्रित किए हैं। कंपनी के सभी विनिर्माण लोकेशनों और सभी माइंस के कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। कोर्स की अवधि 2 साल 6 महीने (5 सेमेस्टर) की होगी। कर्मचारियों की आयु 1 फरवरी 2026 को 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और उन्हें टाटा स्टील में कम से कम 4 साल की स्थायी सेवा पूरी की होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। कक्षाएं गैर-आवासीय होंगी और पास के प्रशिक्षण केंद्रों या ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। पाठ्यक्रम का कुछ हिस्सा ई-लर्निंग के माध्यम से कवर किया जाएगा। कक्षाएं सोमवार से शनिवार शाम के समय आयोजित की जाएंगी। कोर्स के सफल समापन पर कर्मचारी की योग्यता यांत्रिक, विद्युत या धातु विज्ञान में डिप्...