गुमला, मई 29 -- गुमला। हिंदुस्तान मार्केटिंग के संचालक संजय कुमार अग्रवाल ने टाटा स्काई रिचार्ज के नाम पर हो रही ठगी से लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कुछ युवक ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े टाटा स्काई कनेक्शन को चालू कराने के नाम पर लोगों से तीन से चार हजार रुपये की ठगी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि ठग खुद को हिंदुस्तान मार्केटिंग का कर्मचारी बताकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं,जबकि प्रतिष्ठान की ओर से किसी को भी इस प्रकार घर-घर भेजकर सेवा देने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।संजय अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहें और शक होने पर उन्हें पुलिस के हवाले करें। दाउदनगर निवासी रंजीत तिर्की और पुगु राजनगर की सुनीता डुंगडुंग भी इस ठगी का शिकार हो चुके हैं। पीड़ितों के अनुसार ठगों का संगठित नेटवर्क क...