टाटा से 28 को आसनसोल नहीं जाएगी मेमू ट्रेन
जमशेदपुर, जून 26 -- आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से मेमू ट्रेन 28 जून और 03 जुलाई को आसनसोल नहीं जाएगी। दपू जोन से ट्रेन को आद्रा स्टेशन से अपडाउन कराने का आदेश हुआ है। लाइन ब्लॉक को लेकर 26 जून को भी टाटानगर से रवाना ट्रेन आसनसोल नहीं गई। इससे सैकड़ों ग्रामीण यात्रियों, छात्रों और व्यवसायियों को दिक्कत होगी। जबकि, आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण आसनसोल मेमू ट्रेन 27 जून को टाटानगर नहीं आएगी। मेमू ट्रेन को आद्रा स्टेशन से अपडाउन कराने का आदेश है। इससे लोकल यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.