जमशेदपुर, फरवरी 25 -- जमशेदपुर। यात्रियों की भीड़ के कारण टाटानगर बक्सर एक्सप्रेस में 27 फरवरी को अतिरिक्त जनरल कोच लगाने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है जबकि, टाटानगर से गुजरने वाली शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में भी 27 फरवरी को वेटिंग ज्यादा होने के कारण अतिरिक्त स्लीपर कोच लग रहा है। दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगने से बिहार और मुंबई मार्ग के यात्रियों को सहूलियत होगी।मालूम हो कि होली को लेकर टाटानगर से बिहार समेत और मार्ग की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। रेलवे द्वारा अतिरिक्त कोर्स लगाने से यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...