नई दिल्ली, जुलाई 26 -- भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में इन दिनों 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) मॉडल काफी पॉपुलर हो रहा है। हालांकि, बहुत से लोग अभी भी इसके बारे में सही से नहीं जानते हैं। इस मॉडल में ग्राहकों को गाड़ी खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी पड़ती। खरीदार केवल कार का फ्रेम खरीदते हैं और बैटरी के उपयोग के आधार पर प्रति किलोमीटर का किराया देते हैं। इससे कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है और EV खरीदना बेहद आसान हो जाता है। आइए जानते हैं इस मॉडल के तहत देश में मिलने वाली ऐसी ही 5 प्रमुख इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।किआ साइरॉस EV किआ ने अपनी नई लॉन्च हुई साइरॉस EV को BaaS मॉडल के साथ पेश किया है। बिना BaaS के इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि, BaaS चुनने पर इसे मात्र 7.99 लाख रुपय...