टाटा से झारसुगुड़ा तक समय से चली ट्रेनें
जमशेदपुर, जून 3 -- जमशेदपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर समेत कोल्हान में शुरू आंदोलन का असर दिखने लगा है। मंगलवार को टाटानगर से झारसुगुड़ा (264 किमी) अप लाइन की ज्यादातर ट्रेनें समय से चलीं, जबकि चक्रधरपुर स्टेशन होकर आने वाली कई ट्रेनें लेट से टाटानगर पहुंचीं। जानकार बताते हैं कि नौ ट्रेनें रेलवे द्वारा निर्धारित समय पर टाटानगर से झारसुगुड़ा की दूरी तय कर सकीं। इनमें मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस, कोरापुट संबलेश्वरी एक्सप्रेस, हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस, पुरी उत्कल एक्सप्रेस, टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस, आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस और हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस शामिल हैं। हालांकि, मुंबई व अहमदाबाद एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनें लेट से टाटानगर पहुंचीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.