जमशेदपुर, दिसम्बर 22 -- जमशेदपुर। टाटानगर से खड़गपुर मेमू ट्रेन का परिचालन रेलवे ने फिर सोमवार से गुरुवार तक रद्द कर दिया। हालांकि रेलवे ने ट्रेन रद्द का कारण स्पष्ट नहीं किया है लेकिन, लोकल ट्रेन का परिचालन रद्द होने से जिला के यात्रियों को पश्चिम बंगाल के स्टेशनों से आवागमन में दिक्कत होगी। इधर, चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण भी चाईबासा, रांची, चांडिल और राउरकेला की ओर जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द है। बताया जाता है कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण भी पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्टेशनों से ओडिशा मार्ग के भद्रक बालेश्वर एवं अन्य स्टेशनों के भी आधा दर्जन ट्रेनों को कई दिनों तक रद्द किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...