नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Enviro Infra Engineers Share Price: एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स (Enviro Infra Engineers) के शेयरों में 10 सितंबर को कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिली। कंपनी को टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy) से करीब Rs.224.19 करोड़ का EPC टर्नकी प्रोजेक्ट मिलने की खबर के बाद शेयर शुरुआती कारोबार में लगभग 3% चढ़ गया। इस ऑर्डर में GST भी शामिल है। 10 सितंबर, गुरुवार को सुबह 9:18 बजे BSE पर कंपनी का शेयर Rs.211.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद भाव Rs.205.90 से Rs.5.60 या करीब 2.72% की बढ़त थी। इसके पहले भी बुधवार को कंपनी के शेयर में करीब 4% से ज्यादा की तेजी देखी गई थी। आइए कंपनी के नए प्रोजेक्ट के बारे में जरा विस्तार से जानते हैं। यह भी पढ़ें- कंपनी के हाथ लगा 190 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, रॉ...