जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- जमशेदपुर। टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस रविवार को ढाई घंटे से ज्यादा देर से रवाना हुई। इससे चक्रधरपुर राउरकेला दुर्गा एवं अन्य मार्ग के सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई। इधर, मुंबई और हावड़ा की ओर से ज्यादा ट्रेन लेट से टाटानगर आई है। लेट चलने वाली ट्रेनों में गीतांजलि एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस, कुर्ला एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेन शामिल है। दूसरी ओर, हावड़ा से जनशताब्दी और इस्पात एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन लेट से आई। बताया जाता है कि ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर लगातार शिकायत हो रही है लेकिन सुधार नहीं हो रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...