टाटा से इतवारी और हावड़ा से इस्पात ट्रेन खुलेगी लेट
जमशेदपुर, जून 4 -- जमशेदपुर। टाटानगर, हावड़ा और ऋषिकेश स्टेशन से तीन ट्रेनें गुरुवार को लेट से रवाना होगी। इनमें टाटा-इतवारी एक्स्रपेस, हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस और ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस शामिल है। तीनों ट्रेनों के लेट से रवाना होने पर सैकड़ों यात्रियों को दिक्कत होगी। इधर, मुंबई-हावड़ा मेल और कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस 6 जून को 1 घंटे लेट से खुलेगी। कल्याण रेलखंड में लाइन पर नए यंत्र स्थापित करने के कारण रेलवे में यह आदेश हुआ है ताकि, मरम्मत कार्य के दौरान ट्रेनें नहीं फंसे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.