हरिद्वार, जनवरी 23 -- टाटा सूमो चालक-मालिक समिति यूनियन के नए अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी ने शुक्रवार को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने की शपथ ली। हाल ही में आयोजित वार्षिक चुनाव में धर्मपाल नेगी को अध्यक्ष चुना गया था। राजकुमार थापा उपाध्यक्ष, मदन पाल सिंह सचिव, राम झा उप सचिव, सुनील कुमार कोषाध्यक्ष और गोविंद वैष्णव उप कोषाध्यक्ष घोषित किए गए थे। माया देवी, अनूप सिंह नेगी, दीपक रावत, अशरफ अली और बीरू सिंह को सदस्य चुना गया था। शुक्रवार को संरक्षक बलबीर सिंह नेगी ने अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। अध्यक्ष धर्मपाल नेगी ने कहा कि चालकों और मालिकों की समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा। सचिव मदन पाल सिंह ने कहा कि यूनियन कार्यालय को सक्रिय बनाया जाएगा। नियमित बैठकें होंगी और चालकों के हित में रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.