धनबाद, अप्रैल 15 -- टाटा सिजुआ 12 नंबर बस्ती स्थित गौरीशंकर धाम मंदिर व बांस कपुरिया खेपा बाबा शिव मंदिर में भोक्ता पर्व (चड़क पूजा) मंगलवार को मनाया गया। शिव भक्तों ने निर्जला उपवास रखकर स्थानीय जोरिया व कतरी नदी तट पर स्नान किया। घाट पर विधिवत पाट का पूजा अर्चना कर ढोल नगाड़े के साथ सभी नाचते गाते व झूमते सभी भोक्ता पूजा के लिए मंदिर प्रांगण में पहुंचे। विधिवत भगवान भोले शंकर व पार्वती की पूजा अर्चना की। टाटा सिजुआ गौरी शंकर धाम में भव्य आयोजन हुआ। एक भक्त ने आधा किमी तक स्कॉर्पियों वाहन को खींचा। मौके पर झामुमो के नगर अध्यक्ष सुमित महतो, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र कुमार महतो सहित श्रद्धालु द्वारा शिव भक्त व उपासको के लिए जगह जगह स्टॉल लगाकर फल, शर्बत, चना, पेयजल, दही का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- भोक्ता पर्व में शिव के उपासकों ने दिखाई भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.