धनबाद, मार्च 2 -- टाटा सिजुआ 12 नंबर में आयोजित होली मिलन समारोह में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पहुंचे। उन्होने अपने सांसद प्रतिनिधि सचिन महतो द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यकर्ता, ठेका कर्मी व आम लोगों के साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ाये। नगर निगम चुनाव पर उन्होंने कहा कि जो जनादेश मिला है, उसे वे स्वीकार करते हैं, जो भी प्रतिनिधि चुनकर आए हैं, वे बेहतर कार्य करें। मौके पर पूर्व जिप सदस्य सुभाष रवानी, गिरधारी महतो, सचिन महतो, दीपक‌ महतो, मन्नु महतो, प्रेमचंद महतो, रमेश महतो, अर्जुन महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...