धनबाद, जनवरी 26 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा सिजुआ के 12 नंबर स्थित गुरुद्वारा में रविवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जंयती पर प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और पवित्र झंडों से सजाया गया था। सुबह में प्रभात फेरी निकाली गई थी। बाद में सबद कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ हुआ। शाम को विशेष दीवान सजाया गया। मौके पर प्रधान सरदार जसपाल सिंह, सचिव तीरथ सिंह, निशान सिंह, सुरेंदर सिंह, सतनाम सिंह, दारा सिंह, बलदेव सिंह, प्रताप सिंह, बीरू सिंह, सरजीत सिंह, जगदीश सिंह कालका आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.