नई दिल्ली, मई 20 -- टाटा सिएरा को बायर्स का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी ताबड़तोड़ सेल हो रही है। कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाने की तैयारी कर रही है। साथ ही कंपनी सिएरा का AWD और 4WD वेरिएंट भी जल्द लॉन्च करने वाली है। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है, जिससे टाटा मोटर्स की टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार जल्द इंडियन मार्केट में एक 13 लाख रुपये की कीमत वाली एसयूवी की एंट्री हो सकती है, जिसकी सीधी टक्कर सिएरा से होगी। इस एसयूवी का नाम Jeep Renegade है।दो साल से हो रही जीप रेनेगेड की चर्चा यह कन्फर्म हो चुका है कि टाटा 2027 की दूसरी तिमाही में सिएरा ईवी लॉन्च करेगा और रिपोर्ट्स के अनुसार इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्वॉड वील ड्राइव (QWD) होगा। 4X4 सिएरा को टक्कर देने के लिए जल्द ही एक नई एसयूवी की एंट्री का भी अंदाजा...