जमशेदपुर, जुलाई 29 -- टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 158.66 करोड़ का पारिश्रमिक मिला। उल्लेखनीय है कि पिछले साल उनका पारिश्रमिक 155.81 करोड़ रुपये था। यह जानकारी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में दी गई है। चंद्रशेखरन को मिला यह अबतक का सर्वाधिक पारिश्रमिक है। टाटा संस ने 2022 से कार्यकारी पारिश्रमिक का खुलासा करना शुरू किया है। पिछले पांच वर्ष में उन्होंने कुल 671.4 करोड़ रुपये कमाए। वित्त वर्ष 2025-26 के उनके पारिश्रमिक में 17.97 करोड़ रुपये वेतन एवं अन्य लाभ के हैं। जबकि 140.69 करोड़ रुपये मुनाफे से जुड़ा कमीशन रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 के बराबर है।इस पारिश्रमिक के साथ चंद्रशेखरन भारत के अधिक वेतन पाने वाले कॉरपोरेट दिग्गजों में शामिल हो गए हैं। एचसीएल टेक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सी विजयकुमार को वि...