नई दिल्ली, अगस्त 18 -- टाटा संस की AGM (सालाना आम बैठक) को स्थगित कर दिया गया है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। ईटी की खबर के मुताबिक मंगलवार को होने वाली टाटा संस की AGM को कोरम (जरूरी सदस्यों की संख्या) पूरा न होने के कारण स्थगित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि चेयरमैन बोर्ड से सलाह-मशविरा करने के बाद AGM के लिए नई तारीख तय करेंगे।क्यों आई दिक्कत? जानकारी के मुताबिक AGM बॉम्बे हाउस में बुलाई गई थी, जिसमें कुछ स्टेकहोल्डर्स ऑनलाइन शामिल हुए। हालांकि, टाटा संस के दो मुख्य कंट्रोलिंग ट्रस्ट में से एक, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) ने कंपनी को बताया था कि सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के लिए महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर की मंजृरी न होने के कारण एक संयुक्त प्रतिनिधि AGM में हिस्सा नहीं ले सकता। इस वजह से मीटिंग...