नई दिल्ली, अगस्त 13 -- टाटा संस के भविष्य के नेतृत्व को लेकर अब औपचारिक रूप से चर्चा तेज हो गई है। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) ने एन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम उसके एक दिन बाद उठाया गया, जब चंद्रशेखरन ने 20 फरवरी 2027 को अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने पर दोबारा नियुक्ति न लेने का फैसला किया। ट्रस्ट ने गुरुवार को बताया कि उसके नामित डायरेक्टर्स को 12 अगस्त को चंद्रशेखरन की ओर से इस्तीफे का एक ईमेल मिला। इसके बाद ट्रस्टीज ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए टाटा संस के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के तहत 'जितनी जल्दी हो सके' एक चयन समिति गठित करने का निर्णय लिया, ताकि नए चेयरमैन के लिए उम्मीदवार की सिफारिश की जा सके।क्यों चंद्रशेखरन ने दोबारा नियुक्ति से किया इनकार? द इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, चंद...