जमशेदपुर, अगस्त 26 -- शहर के कदमा स्थित पीएम श्री टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू स्कूल ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय फलक पर शहर और राज्य का नाम रोशन किया है। सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन द्वारा एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित 'जेनरेशन फॉर क्लाइमेट एक्शन 2025' प्रतियोगिता के तहत इस स्कूल का चयन प्रतिष्ठित 'क्लाइमेट एक्शन लीडरशिप चैलेंज' के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है। देशभर के हजारों विद्यालयों में से अंतिम रूप से चुने गए 11 सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में इस विद्यालय ने अपनी जगह बनाई है। झारखंड से एकमात्र इसी विद्यालय को यह गौरव प्राप्त हुआ है। गत वर्ष शुरू हुई इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। ऑनलाइन सत्यापन और भौतिक निरीक्षण के बाद यह चयन हुआ है। आगामी 29 सितंबर को नई दि...