जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- टाटा वर्कर्स यूनियन की आमसभा शनिवार को टाटा स्टील परिसर के डब्ल्यूजीओ लॉन में हुई। इसमें सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगी। आमसभा के अनुसार, यूनियन में कमेटी मेंबरों की संख्या 160 से कम नहीं होगी। अपराह्न साढ़े तीन से शुरू हुई आमसभा में यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने इसमें शामिल होने आए हजारों कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों से परिचय के बाद यूनियन के 2024-25 के एकाउंट को पास कराने के लिए कोषाध्यक्ष आमोद दुबे से कहा। सर्वसम्मति से एकाउंट पास होने के बाद संविधान संशोधन को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष ने बताया कि हाल में केन्द्र सरकार द्वारा चार लेबर कोड लागू करने और टाटा स्टील में संरचनात्मक बदलाव के बाद यूनियन में बदलाव जरूरी हो गया। उन्होंने बताया कि इस संशोधन को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.