जमशेदपुर, अगस्त 27 -- टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते का फिटमेंट स्लिप जारी होने के बाद कर्मचारियों में असंतोष है। वे वेतन समझौते को स्पष्ट करने के लिए अपने विभागीय कमेटी सदस्यों पर दबाव बना रहे हैं। बढ़ते दबाव को देखते हुए कमेटी सदस्यों ने यूनियन नेतृत्व से कमेटी मीटिंग बुलाने की मांग शुरू कर दी है। कमेटी सदस्यों ने बताया कि फिटमेंट स्लिप में भारी विसंगति है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। वे वेतन वृद्धि पर स्पष्टता चाहते हैं, जो यूनियन नेतृत्व ही दे सकता है। इसलिए यथाशीघ्र कमेटी मीटिंग बुलाई जानी चाहिए। यूनियन के संविधान में दो माह में कमेटी मीटिंग बुलाने का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों ने वेज पर अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन अंतिम कमेटी मीटिंग 29 मई को हुई थी, जिसे तीन माह बीत चुके हैं। फायनां...