जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन ने शनिवार को अपने पूर्व अध्यक्ष वीजी गोपाल की 105वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सबसे पहले वीजी गोपाल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में वीजी गोपाल के ओजस्वी नेतृत्व और दूरदर्शी सोच को याद करते हुए सभी से उनके विचारों को अंगीकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वीजी गोपाल का योगदान यूनियन के इतिहास में हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में कोषाध्यक्ष आमोद कुमार दुबे, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, शाहनवाज आलम, नितेश राज, श्याम बाबू, जयदेव उपाध्याय, धर्मवीर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.